👨🎤 लोकसभा 👨🎤
![]() |
join best coaching institute in indora hp |
लोकसभा की विशेष शक्तियाँ
- मंत्री परिषद केवल लोकसभा के प्रति उत्तरदायी है। अविश्वास प्रस्ताव सरकार के विरूद्ध केवल यहीं लाया जा सकता है।
- धन बिल पारित करने मे यह निर्णायक सदन है।
- राष्ट्रीय आपातकाल को जारी रखने वाला प्रस्ताव केवल लोकसभा मे लाया और पास किया जायेगा।
लोकसभा के सत्र
संविधान के अनुच्छेद 85 के अनुसार संसद सदैव इस तरह से आयोजित की जाती रहेगी कि संसद के दो सत्रॉ के मध्य 6 मास से अधिक अंतर न हो। सत्रों का आयोजन राष्ट्रपति की विज्ञप्ति से होता है।
1. बजट सत्र वर्ष का पहला सत्र होता है सामान्यत फरवरी मई के मध्य चलता है यह सबसे लंबा तथा महत्वपूर्ण सत्र माना जाता है इसी सत्र मे बजट प्रस्तावित तथा पारित होता है सत्र के प्रांरभ मे राष्ट्रपति का अभिभाषण होता है
2. मानसून सत्र जुलाई अगस्त के मध्य होता है
3. शरद सत्र नवम्बर-दिसम्बर के मध्य होता है सबसे कम समयावधि का सत्र होता है
संसद मे लाये जाने वाले प्रस्ताव
अविश्वास प्रस्ताव
लोकसभा के क्रियांवयन नियमॉ मे इस प्रस्ताव का वर्णन है विपक्ष यह प्रस्ताव लोकसभा मे मंत्रिपरिषद के विरूद्ध लाता है इसे लाने हेतु लोकसभा के 50 सद्स्यॉ का समर्थन जरूरी है यह सरकार के विरूद्ध लगाये जाने वाले आरोपॉ का वर्णन नही करता है केवल यह बताता है कि सदन मंत्रिपरिषद मे विश्वास नही करता है एक बार प्रस्तुत करने पर यह प्रस्ताव् सिवाय धन्यवाद प्रस्ताव के सभी अन्य प्रस्तावॉ पर प्रभावी हो जाता है इस प्रस्ताव हेतु पर्याप्त समय दिया जाता है इस पर् चर्चा करते समय समस्त सरकारी कृत्यॉ नीतियॉ की चर्चा हो सकती है लोकसभा द्वारा प्रस्ताव पारित कर दिये जाने पर मंत्रिपरिषद राष्ट्रपति को त्याग पत्र सौंप देती है संसद के एक सत्र मे एक से अधिक अविश्वास प्रस्ताव नही लाये जा सकते है
विश्वास प्रस्ताव--- लोकसभा नियमॉ मे इस प्रस्ताव का कोई वर्णन नही है यह आवश्यक्तानुसार उत्पन्न हुआ है ताकि मंत्रिपरिषद अपनी सत्ता सिद्ध कर सके यह सदैव मंत्रिपरिषद लाती है इसके गिर जाने पर उसे त्याग पत्र देना पडता है
निंदा प्रस्ताव--- लोकसभा मे विपक्ष यह प्रस्ताव लाकर सरकार की किसी विशेष नीति का विरोध/निंदा करता है इसे लाने हेतु कोई पूर्वानुमति जरूरी नही है यदि लोकसभा मे पारित हो जाये तो मंत्रिपरिषद निर्धारित समय मे विश्वास प्रस्ताव लाकर अपने स्थायित्व का परिचय देती है है उसके लिये यह अनिवार्य है।
कामरोको प्रस्ताव--- लोकसभा मे विपक्ष यह प्रस्ताव लाता है यह एक अद्वितीय प्रस्ताव है जिसमे सदन की समस्त कार्यवाही रोक कर तात्कालीन जन मह्त्व के किसी एक मुद्दे को उठाया जाता है प्रस्ताव पारित होने पर सरकार पे निंदा प्रस्ताव के समान प्रभाव छोडता है।
०👉🏼 ● जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित सदन को क्या कहते है— लोकसभा
०👉🏼 ● संविधान में लोकसभा के सदस्यों की मूल संख्या क्या है— 552
०👉🏼 ● वर्तमान में लोकसभा में कितने सदस्य हैं— 545
०👉🏼 ● राष्ट्रपति आंग्ल-भारतीय समुदाय के कितने प्रतिनिधियों को लोकसभा में नामित कर सकता है— दो
०👉🏼 ● लोकसभा में किस आधार पर सीटें आवंटित होती है— जनसंख्या के आधार पर
०👉🏼 ● वर्तमान लोकसभा में प्रत्येक राज्य के लिए स्थानों को आवंटन किस पर आधारित है— 1971 की जनगणना पर
०👉🏼 ● कौन-सी लोकसभा के चुनाव चार चरणों में हुए— 14वीं
०👉🏼 ● लोकसभा का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए— 25 वर्ष
०👉🏼 ● कौन-सा राज्य सबसे अधिक प्रतिनिधि लोकसभा में भेजता है— उत्तर प्रदेश
०👉🏼 ● उत्तर प्रदेश के बाद सबसे अधिक संसदीय क्षेत्र किस राज्य में है— महाराष्ट्र में
०👉🏼 ● किस राज्य में लोकसभा सदस्यों की संख्या
सबसे कम है— नागालैंड, सिक्किम व मिजोरम
०👉🏼 ● लोकसभा का नेता कौन होता है— प्रधानमंत्री
०👉🏼 ● भूतपूर्व सांसद सदस्यों को पेंशन व्यवस्था कब लागू की गई— 1976 ई.
०👉🏼 ● लोकसभा में कम से कम कितने सत्र जरूरी होते हैं— वर्ष में दो बार
०👉🏼 ● लोकसभा को कौन भंग कर सकता है— राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री की सलाह पर
०👉🏼 ● वित्तीय बिल कहाँ पास हो सकता है— लोकसभा में
०👉🏼 ● अविश्वास प्रस्ताव किस सदन में लाया जाता है— लोकसभा
०👉🏼 ● बजट किसके द्वारा पारित किया जाता है— लोकसभा द्वारा
०👉🏼 ● लोकसभा के सदस्यों की निर्योग्यता से संबंधित प्रश्नों का निर्णय कौन करता है— लोकसभा अध्यक्ष
०👉🏼 ● अस्थाई लोकसभा अध्यक्ष को क्या कहते हैं— प्रोटेम स्पीकर
०👉🏼 ● प्रोमेट स्पीकर की नियुक्ति कौन करता है— राष्ट्रपति
०👉🏼 ● कितने दिनों तक अनुपस्थित रहने पर लोकसभा के सदस्य की सदस्यता समाप्त हो जाती है— 2 माह
०👉🏼 ● किस विधेयक को केवल लोकसभा ही पारित करती है— वित्त विधेयक
०👉🏼 ● मंत्रीपरिषद् किसके प्रति उत्तरदायी होती है— लोकसभा के
०👉🏼 ● किस अवस्था में संसद लोकसभा का कार्यकाल बढ़ा सकती है— आपातकाल की स्थिति में
०👉🏼 ● संसद एक बार में लोकसभा के कार्यकाल में कितने समय के लिए वृद्धि कर सकती है— 1 वर्ष के लिए
०👉🏼 ● किस वर्ष लोकसभा का कार्यकाल एक-एक करके दो बार बढ़ाया गया— 1976 में
०👉🏼 ● राजनीतिक शब्दावली में ‘शून्य काल’ का अर्थ क्या है— प्रश्नोत्तर सत्र
०👉🏼 ● यदि कोई व्यक्ति राज्सभा का सदस्य है तो क्या वह लोकसभा में अपना वक्तव्य दे सकता है— हाँ
०👉🏼 ● लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव कौन करता है— लोकसभा सदस्य
०👉🏼 ● लोकसभा का अस्थायी अध्यक्ष कौन नियुक्त करता है— राष्ट्रपति
०👉🏼 ● लोकसभा अध्यक्ष अपना त्याग पत्र किसे देता है— लोकसभा उपाध्यक्ष को
०👉🏼 ● निर्णायक मत देने का अधिकार किसको है— लोकसभा अध्यक्ष को
०👉🏼 ● लोकसभा का सचिवालय किससे नियंत्रित होता है— लोकसभा अध्यक्ष
०👉🏼 ● भारत के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष कौन थे— जी. वी. मावलंकर
०👉🏼 ● भारतीय संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता कौन करता है— लोकसभा अध्यक्ष
०👉🏼 ● लोकसभा में किसी विधेयक को धन विधेयक के रूप में कौन प्रमाणित करता है— लोकसभा अध्यक्ष
०👉🏼 ● किस समिति का पदेन अध्यक्ष लोकसभा अध्यक्ष होता है— नियम समिति
०👉🏼 ● लोकसभा महासचिव की नियुक्ति कौन करता है— लोकसभा स्पीकर
०👉🏼 ● कोई स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया— के. एस. हेगड़े
०👉🏼 ● लोकसभा का जनक किसे माना जाता है— जी. वी. मावलंकर
०👉🏼 ● लोकसभा के प्रथम उपाध्यक्ष कौन थे— अनंतशयनम आपंगर
०👉🏼 ● किस लोकसभा अध्यक्ष का कार्यकाल सबसे लंबा रहा— बलराम जाखड़
०👉🏼 ● लोकसभा के अध्यक्ष या उपाध्यक्ष की अनुपस्थिति में लोकसभा की अध्यक्षता कौन करता है— लोकसभा का वरिष्ठतम् सदस्य
०👉🏼 ● राष्ट्रमंडल अध्यक्षों के सम्मेलन का पदेन महासचिव कौन होता है— लोकसभा महासचिव
०👉🏼 ● भारत के लोकसभा अध्यक्ष किस देश के हाऊस ऑफ कॉमंस के अध्यक्ष की तरह होते हैं— इंग्लैंड के
०👉🏼 ● लोकसभा का सचिवालय किसके प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण का कार्य करता है— लोकसभा अध्यक्ष
०👉🏼 ● भारत की प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष कौन हैं— मीरा कुमार।
प्रश्न 1. 16वीं लोकसभा में सांसदों की कुल संख्या कितनी है?
उत्तर. 545
प्रश्न 2. 16वीं लोकसभा में पुरूष सांसदों की संख्या कितनी है?
उत्तर. 479
प्रश्न 3. 16वीं लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या कितनी है?
उत्तर. 66
प्रश्न 4. 16वीं लोकसभा में सबसे बुजुर्ग सांसद कौन हैं?
उत्तर. श्री लालकृष्ण आडवाणी, उम्र – 90 (जन्मतिथि – 08.11.1927)
प्रश्न 5. 16वीं लोकसभा में सबसे युवा सांसद कौन हैं?
उत्तर. श्री दुष्यंत चौटाला, उम्र-27 (जन्मतिथि – 03.04.1988)
प्रश्न 6. पहली लोकसभा का गठन कब हुआ था?
उत्तर. 25 अक्टूबर 1951 से 21 फरवरी 1952 के बीच संपन्न हुए पहले आम चुनाव के बाद 17 अप्रैल 1952 को पहली लोकसभा का गठन हुआ थाl
प्रश्न 7. लोकसभा के पहले सत्र का आयोजन कब किया गया था?
उत्तर. लोकसभा के पहले सत्र का आयोजन 13 मई 1952 को किया गया थाl
प्रश्न 8. लोकसभा को लोकप्रिय सदन क्यों कहा जाता है?
उत्तर. लोकसभा के प्रतिनिधियों का चुनाव आम जनता द्वारा वयस्क मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्यक्ष मतदान के माध्यम से किया जाता है, इसी कारण से लोकसभा को लोकप्रिय सदन कहा जाता हैl
प्रश्न 9. लोकसभा के पहले अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर. श्री जी.वी.मावलंकर पहले लोकसभा अध्यक्ष थे (कार्यकाल: 15 मई 1952 – 27 फरवरी 1956)
प्रश्न 10. लोकसभा के पहले उपाध्यक्ष कौन थे?
उत्तर. श्री एम. अनंत सयानाम आयंगर लोकसभा के पहले उपाध्यक्ष थेl (कार्यकाल: 30 मई 1952 – 7 मार्च 1956)
प्रश्न 11. लोकसभा का कार्यकाल कितने दिनों का होता है?
उत्तर. सामान्य तौर पर लोकसभा की अवधि आम चुनाव के बाद हुई पहली बैठक से पांच वर्ष के लिए होती है, इसके बाद यह स्वंय ही विघटित हो जाती हैl हालांकि राष्ट्रपति को पांच वर्ष से पहले किसी भी समय इसे विघटित करने का अधिकार हैl इसके खिलाफ न्यायलय में चुनौती नहीं दी जा सकती हैl इसके अलावा लोकसभा की अवधि आपातकाल की स्थिति में एक बार में एक वर्ष तक बढ़ाई जा सकती हैl लेकिन इसका विस्तार किसी भी दशा में आपातकाल खत्म होने के बाद छह महीने की अवधि से अधिक नहीं हो सकता है
प्रश्न 12. लोकसभा की बैठक का आयोजन करने के लिए कोरम क्या है?
उत्तर. “कोरम” लोकसभा सदस्यों की वह न्यूनतम संख्या है, जिनकी उपस्थिति में सदन का कार्य संपादित होता हैl यह प्रत्येक सदन में पीठासीन अधिकारी समेत कुल सदस्यों का दसवां हिस्सा होता हैl इसका अर्थ यह है कि यदि लोकसभा में कोई कार्य करना है तो कम-से-कम 55 सदस्य अवश्य उपस्थित होने चाहिएl लोकसभा के लिए कोरम से संबंधित नियमों का उल्लेख संविधान के अनुच्छेद 100 (3) के तहत किया गया हैl
प्रश्न 13. लोकसभा का पीठासीन अधिकारी कौन होता है?
उत्तर. ‘लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष’ लोकसभा के पीठासीन अधिकारी होते हैं
प्रश्न 14. लोकसभा अध्यक्ष का कार्यकाल कितने दिनों का होता है?
उत्तर. लोक सभा की पहली बैठक के बाद से जब तक लोकसभा का विघटन नहीं हो जाता है, तब तक अध्यक्ष का कार्यकाल जारी रहता हैl इसके अलावा संविधान की धारा 94, 101 और 102 में निर्दिष्ट किसी भी कारण से अगर वह लोकसभा का सदस्य नहीं रह जाता है तो लोकसभा अध्यक्ष के रूप में उसका कार्यकाल भी समाप्त हो जाता हैl
प्रश्न 15. लोकसभा अध्यक्ष की अनुपस्थिति में लोकसभा की बैठकों की अध्यक्षता कौन करता है?
उत्तर. लोकसभा अध्यक्ष की अनुपस्थिति में लोकसभा की बैठकों की अध्यक्षता लोकसभा उपाध्यक्ष करता हैl
प्रश्न 16. लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का “पद रिक्त” होने की स्थिति में लोकसभा की बैठकों की अध्यक्षता कौन करता है?
उत्तर. जब लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों का पद रिक्त हो तो लोकसभा की अध्यक्षता वह सदस्य करता है जिसे राष्ट्रपति इस कार्य के लिए चुनते हैंl उस व्यक्ति को प्रोटेम स्पीकर या सामयिक अध्यक्ष कहा जाता हैl
प्रश्न 17. लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की “अनुपस्थिति” में लोकसभा की बैठकों की अध्यक्षता कौन करता है?
उत्तर. लोकसभा की कार्यवाही को नियमानुसार और सुचारू ढ़ंग से चलाने के लिए लोकसभा के गठन के समय या बाद में समय-समय पर अध्यक्ष द्वारा अधिकतम 10 सदस्यों के पैनल को नामित किया जाता हैl इन्हीं 10 सदस्यों में से कोई सदस्य सदन में अध्यक्ष या उपाध्यक्ष की अनुपस्थिति में या अध्यक्ष या उपाध्यक्ष की आज्ञा से सदन की बैठक की अध्यक्षता करता हैl अध्यक्ष के रूप में नामित व्यक्ति तब तक अपने पद पर बना रहता है, जब तक कि अध्यक्षों के एक नए पैनल को नामित नहीं किया जाता है या मंत्री के रूप में नियुक्त होने पर या उपाध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर वह अपने पद से इस्तीफा दे देता हैl
प्रश्न 18. वर्तमान लोकसभा अध्यक्ष कौन हैं?
उत्तर. श्रीमति सुमित्रा महाजन
प्रश्न 19. वर्तमान लोकसभा उपाध्यक्ष कौन हैं?
उत्तर. डॉ. एम. थम्बीदुरई
प्रश्न 20. 16वीं लोकसभा में सदन के नेता कौन हैं?
उत्तर. श्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी
प्रश्न 21. लोकसभा का सदस्य बनने के लिए क्या-क्या योग्यताएं होना जरूरी है?
उत्तर. लोकसभा का सदस्य बनने के लिए इच्छुक व्यक्ति को भारत का नागरिक होना चाहिए, उसकी उम्र 25 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए और संसद सदस्य बनने के लिए अनुच्छेद 84 में वर्णित योग्यताओं को पूरा करना चाहिएl
प्रश्न 22. लोकसभा और राज्यसभा के बीच विधायी संबंध क्या हैं?
उत्तर. धन विधेयक को छोड़कर सभी विधायी मामलों में दोनों सदनों के पास समान अधिकार हैंl दोनों सदनों का मुख्य कार्य कानून पारित करना हैl प्रत्येक विधेयक को दोनों सदनों द्वारा पारित करने के बाद कानून बनने से पहले उन पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर लेना अनिवार्य है। धन विधेयक के मामले में लोकसभा को विशेषाधिकार प्राप्त है
![]() |
chaitanya academy indora hp 8628054420,9459427213 |
भारत के अब तक के लोक सभा अध्यक्षों की लिस्ट इस प्रकार है |
हमारे संसदीय लोकतंत्र में एक अध्यक्ष (स्पीकर) का पद एक निर्णायक स्थिति वाला होता है। भारत में लोकसभा का अध्यक्ष संसद के निम्न सदन (लोक सभा) का सभापति होता है। लोकसभा-अध्यक्ष का चुनाव लोकसभा चुनावों के बाद, लोकसभा की सर्वप्रथम बैठक में ही कर लिया जाता है, जो कि संसद के सदस्यों में से ही पाँच साल के लिए चुना जाता है। उससे अपेक्षा की जाती है कि वह अपनी मूल पार्टी से इस्तीफा दे दे, ताकि कार्यवाही में निष्पक्षता बनी रहे। श्री जी.वी. मावलंकर लोकसभा के पहले स्पीकर थे। मौजूदा लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन हैं।
लोकसभा अध्यक्ष के दो मुख्य अधिकार होते हैं जो इस प्रकार हैं-
- वह संसद के संयुक्त अधिवेशन में भाग लेता है/लेती हैं
- चाहे एक विधेयक धन विधेयक है या नहीं, इसका फैसला अध्यक्ष द्वारा किया जाता है।
स्पीकर
|
किस वर्ष से
|
किस वर्ष तक
|
---|---|---|
16. श्रीमती. सुमित्रा महाजन
|
06/06/2014
|
वर्तमान में
|
15. श्रीमती. मीरा कुमार
|
04/06/2009
|
04/06/2014
|
14. श्री. सोमनाथ चटर्जी
|
04/06/2004
|
31/05/2009
|
13. श्री. मनोहर जोशी
|
10/05/2002
|
02/06/2004
|
12. श्री. जी.एम बालयोगी
|
24/03/1998
|
19/10/1999
|
22/10/1999
|
03/03/2002
| |
11.श्री. पी. ए. संगमा
|
23/05/1996
|
23/03/1998
|
10/07/1991
|
22/05/1996
| |
10.श्री. शिवराज वी पाटिल
|
10/07/1991
|
22/05/1996
|
9. श्री. रवि राय
|
19/12/1989
|
09/07/1991
|
8. श्री. बलराम जाखड़
|
22/01/1980
|
15/01/1985
|
16/01/1985
|
18/12/1989
| |
7. श्री. के. एस. हेगड़े
|
21/07/1977
|
21/01/1980
|
6. श्री. बाली राम भगत
|
15/01/1976
|
25/03/1977
|
5. श्री. जी एस ढिल्लों
|
08/08/1969
|
17/03/1971
|
22/03/1971
|
01/12/1975
| |
4. श्री. एन संजीव रेड्डी
|
17/03/1967
|
19/07/1969
|
26/03/1977
|
13/07/1977
| |
3. सरदार हुकम सिंह
|
17/04/1962
|
16/03/1967
|
2. श्री. एम. ए. अय्यंगर
|
08/03/1956
|
10/05/1957
|
11/05/1957
|
16/04/1962
| |
1. श्री. जी.वी. मावलंकर
|
15/05/1952
|
27/02/1956
|
लोकसभा को भारतीय संसद का निम्न सदन या आम जनता का सदन कहा जाता है। लोक सभा वयस्क मताधिकारके आधार पर लोगों द्वारा प्रत्यक्ष मतदान से चुने हुए प्रतिनिधियों से गठित होती है। भारतीय संविधान के अनुसार सदन में सदस्यों की अधिकतम संख्या 552 तक हो सकती है, जिसमें से 530 सदस्य विभिन्न राज्यों का और 20सदस्य केन्द्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। सदन में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं होने की स्थिति में भारत का राष्ट्रपति यदि चाहे तो आंग्ल-भारतीय समुदाय के 2 प्रतिनिधियों को लोकसभा के लिए मनोनीत कर सकता है। लोकसभा की कार्यावधि 5 वर्ष है परंतु इसे समय से पूर्व भंग किया जा सकता है|
भारतीय संसद
सभी भारतीय राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में लोकसभा सदस्यों की सूची
राज्य
|
लोकसभा सदस्यों कीसंख्या
|
---|---|
1. उत्तर प्रदेश
|
80
|
2. महाराष्ट्र
|
48
|
3. पश्चिम बंगाल
|
42
|
4. बिहार
|
40
|
5. तमिलनाडु
|
39
|
6. मध्य प्रदेश
|
29
|
7. कर्नाटक
|
28
|
8. गुजरात
|
26
|
9. राजस्थान
|
25
|
10. आंध्र प्रदेश
|
25
|
11. ओडिशा
|
21
|
12. केरल
|
20
|
13. तेलंगाना
|
17
|
14. असम
|
14
|
15. झारखण्ड
|
14
|
16. पंजाब
|
13
|
17. छत्तीसगढ़
|
11
|
18. हरियाणा
|
10
|
19. जम्मू एवं कश्मीर
|
6
|
20. उत्तराखण्ड
|
5
|
21. हिमाचल प्रदेश
|
4
|
22. अरुणाचल प्रदेश
|
2
|
23. गोवा
|
2
|
24. मणिपुर
|
2
|
25. मेघालय
|
2
|
26. त्रिपुरा
|
2
|
27. मिजोरम
|
1
|
28. नागालैंड
|
1
|
29. सिक्किम
|
1
|
केन्द्रशासित प्रदेश
|
लोकसभा सदस्यों कीसंख्या
|
1. दिल्ली
|
7
|
2. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह
|
1
|
3. चण्डीगढ़
|
1
|
4. दादरा एवं नागर हवेली
|
1
|
5. दमन एवं दीव
|
1
|
6. लक्षद्वीप
|
1
|
7. पुदुचेरी
|
1
|
कुल
|
543
|
Comments
Post a Comment