- राष्ट्रीय खेल पुरस्कार (National Sports Awards)
राजीव गाँधी खेल रत्न (Rajiv Gandhi Khel Ratna) –
खेल में मिली उपलब्धि के लिए यह भारत का सबसे बड़ा सम्मान होता है जो किसी भी खेल के लिए किसी भी खिलाड़ी को दिया जा सकता है. ये पुरस्कार अब तक सचिन तेंदुलकर, ध्यानचंद, विश्वनाथन आनंद जैसे महान खिलाडियों को मिल चूका है. राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड क्रीडा क्षेत्र में देश का सर्वोच्च सम्मान है. इस सम्मान की स्थापना साल 1991- 92 में की गयी. साल 2016 तक इस सम्मान के तहत चयनित व्यक्तित्व को 7.5 लाख की पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह दी जाती रही है. अब तक कुल 32 खिलाडियों को ये पुरस्कार दिया जा चूका है, जिनमे तात्कालिक समय तक पी वी सिन्धु, दीपा करमारकर, साक्षी मालिक और जीतू राय भी शामिल हैं. इस सम्मान से देश के युवा खिलाडी खूब प्रोत्साहित होते हैं.

अर्जुन पुरस्कार
(Arjun Award)– 1961 में शुरू हुआ ये सम्मान राष्ट्रीय खेल में विशेष उपलब्धि के लिए दिया जाता है. सम्मान के तौर पर 5 लाख नगद, अर्जुन की कांसे की मूर्ती दी जाती है.

द्रोणाचार्य पुरस्कार
Dronacharya Award) – 1985 में शुरू हुआ ये सम्मान, भारत सरकार द्वारा खेल में जो कोच होते हैं उनको दिया जाता है. सम्मान में द्रोणाचार्य की कांसे की मूर्ती और 5 लाख नगद दिये जाते है.

ध्यानचन्द्र पुरस्कार
(Dhyanchandra Award) – खेल के क्षेत्र में जिन्होंने अपनी पूरी ज़िन्दगी लगा दी उन्हें लाइफटाइम अचिएवेमेंट का ये सम्मान दिया जाता है. ये सम्मान 2002 में आरम्भ हुआ, जिसमें 5 लाख नगद और सम्मान पत्र दिया जाता है.
we are also on facebook// chaitanya academy indora
Comments
Post a Comment