कब होते हैं दिन रात बराबर /सबसे बड़ा दिन/सबसे बड़ी रात





कब होते हैं दिन रात बराबर :


 प्रत्येक वर्ष में दो दिन यानी 21 मार्च और 23 सितंबर को दिन-रात बराबर होते हैं।

 


सबसे बड़ा दिन


 21 जून को दक्षिणी ध्रुव सूर्य से सर्वाधिक दूर रहता है, इसलिए इस दिन सबसे बड़ा दिन होता है।




सबसे बड़ी रात 


 22 दिसंबर को सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायन की ओर प्रवेश करता है, इसलिए 24 दिसंबर को सबसे छोटा दिन और सबसे बड़ी रात होती है। तत्पश्चात 25 दिसंबर से दिन की अवधि ‍पुन: बढ़ने लगती है।








अक्षांश रेखाएँ (Latitude)
ग्लोब पर पश्चिम से पूर्व की ओर खींची गईं काल्पनिक रेखाओं को अक्षांश रेखाएं कहते हैं। अक्षांश रेखाओं की कुल संख्या 180 है। प्रति 1degree की अक्षांशीय दूरी लगभग 111 किमी. के बराबर होते हैं। अक्षांश रेखाओं में 
Image result for कर्क रेखा (Tropic of cancer

तीन प्रमुख रेखाएं हैं-
  • कर्क रेखा (Tropic of cancer)- यह रेखा उत्तरी गोलाद्र्ध में भूमध्यरेखा के समानांतर 23 30' पर खींची गई है।
  • मकर रेखा (Tropic of Capricorn)- यह रेखा दक्षिणी गोलाद्र्ध में भूमध्य रेखा के समानांतर 23 30' अक्षांश पर खींची गयी है।
  • विषुवत अथवा भूमध्य रेखा (Equator)- यह रेखा पृथ्वी को उत्तरी गोलाद्र्ध (Northern Hemisphere) और दक्षिणी गोलाद्र्ध (Southern Hemisphere)-दो बराबर भागों में बाँटती है। इसे शून्य अंश अक्षांश रेखा भी कहते हैं।

प्रत्येक वर्ष दो संक्रांति होती हैं..


कर्क संक्रांति (Summer Solistice) - 21 जून को सूर्य कर्क रेखा पर लम्बवत चमकता है। इस स्थिति को कर्क संक्रांति (Summer Solistice) कहते हैं। 
मकर संक्रांति (Winter Solistice)- 22 दिसम्बर को सूर्य मकर रेखा पर लम्बवत चमकता है। इस स्थिति को मकर संक्रांति (Winter Solistice) कहते हैं। 

देशांतर रेखाएँ (Longitudes)
पृथ्वी पर  दो अक्षांशों के मध्य कोणीय दूरी को देशांतर कहा जाता है। भूमध्य रेखा पर 1degree के अंतराल पर देशांतरों के मध्य दूरी 111.32 किमी. होती है। दुनिया का मानक समय इसी रेखा से निर्धारित किया जाता है। इसीलिए इसे प्रधान मध्यान्ह देशांतर रेखा (Prime Meridian) कहते हैं। लंदन का एक नगर ग्रीनविच इसी रेखा पर स्थित है, इसलिए इस रेखा को ग्रीनविच रेखा भी कहते हैं। 1degree देशांतर की दूरी तय करने में पृथ्वी को 4 मिनट का समय लगता है। 
  • स्थानीय समय (Local Time)- पृथ्वी पर स्थान विशेष के सूर्य की स्थिति से परिकल्पित समय को स्थानीय समय कहते हैं। 
  • मानक समय (Standard Time)- किसी देश अथवा क्षेत्र विशेष में किसी एक मध्यवर्ती देशांतर रेखा के स्थानीय समय को पूरे देश अथवा क्षेत्र का समय मान लिया जाता है जिसे मानक समय कहते हैं। भारत के 82 30' पूर्व देशांतर रेखा के स्थानीय समय को पूरे देश का मानक समय माना गया है। 
  • अंतर्रा्रीय तिथि रेखा (International Date Line) - यह एक काल्पनिक रेखा है जो प्रशांत महासागर के बीचों-बीच 180श देशांतर पर उत्तर से दक्षिण की ओर खींची गई है। इस रेखा के पूर्व व पश्चिम में एक दिन का अंतर होता है।...






Comments