बौद्ध धर्म (bhudhism) complete explanation with ques/ans



(1) बौद्ध धर्म के संस्थापक थे गौतम बुद्ध. इन्हें एशिया का ज्योति पुंज कहा जाता है.

(2) गौतम बुद्ध का जन्म 563 ई. पूर्व के बीच शाक्य गणराज्य की तत्कालीन राजधानी कपिलवस्तु के निकट लुंबिनी, नेपाल में हुआ था.

(3) इनके पिता शुद्धोधन शाक्य गण के मुखिया थे.

(4) सिद्धार्थ के जन्म के सात दिन बाद ही उनकी मां मायादेवी का देहांत हो गया था.

(5) सिद्धार्थ की सौतेली मां प्रजापति गौतमी ने उनको पाला. 

(6) इनके बचपन का नाम सिद्धार्थ था. 

(7) सिद्धार्थ का 16 साल की उम्र में दंडपाणि शाक्य की कन्या यशोधरा के साथ विवाह हुआ.

(8) इनके पुत्र का नाम राहुल था.

(9) सिद्धार्थ जब कपिलावस्तु की सैर के लिए निकले तो उन्होंने चार दृश्यों को देखा: 
(i) बूढ़ा व्यक्ति 
(ii) एक बिमार व्यक्ति 
(iii) शव
(iv) एक संयासी

(10) सांसारिक समस्याओं से दुखी होकर सिद्धार्थ ने 29 साल की आयु में घर छोड़ दिया. जिसे बौद्ध धर्म में महाभिनिष्कमण कहा जाता है.



(11) गृह त्याग के बाद बुद्ध ने वैशाली के आलारकलाम से सांख्य दर्शन की शिक्षा ग्रहण की. 

(12) आलारकलाम सिद्धार्थ के प्रथम गुरू थे.

(13) आलारकलाम के बाद सिद्धार्थ ने राजगीर के रूद्रकरामपुत्त से शिक्षा ग्रहण की.

(14) उरूवेला में सिद्धार्थ को कौण्डिन्य, वप्पा, भादिया, महानामा और अस्सागी नाम के 5 साधक मिले.

(15) बिना अन्न जल ग्रहण किए 6 साल की कठिन तपस्या के बाद 35 साल की आयु में वैशाख की पूर्णिमा की रात निरंजना नदी के किनारे, पीपल के पेड़ के नीचे सिद्धार्थ को ज्ञान प्राप्त हुआ.

(16) ज्ञान प्राप्ति के बाद सिद्धार्थ बुद्ध के नाम से जाने जाने लगे. जिस जगह उन्‍हें ज्ञान प्राप्‍त हुआ उसे बोधगया के नाम से जाना जाता है.

(17) बुद्ध ने अपना पहला उपदेश सारनाथ में दिया जिसे बौद्ध ग्रंथों में धर्मचक्र प्रवर्तन कहा जाता है.

(18) बुद्ध ने अपने उपदेश कोशल, कौशांबी और वैशाली राज्य में पालि भाषा में दिए.

(19) बुद्ध ने अपने सर्वाधिक उपदेश कौशल देश की राजधानी श्रीवस्ती में दिए.

(20) इनके प्रमुख अनुयायी शासक थे: 
(i)
 बिंबसार 
(ii) प्रसेनजित 
(iii) उदयन

(21) बुद्ध की मृत्यु 80 साल की उम्र में कुशीनारा में चुन्द द्वारा अर्पित भोजन करने के बाद हो गई. जिसे बौद्ध धर्म में महापरिनिर्वाण कहा गया है.

(22) मल्लों ने बेहद सम्मान पूर्वक बुद्ध का अंत्येष्टि संस्कार किया.

(23) एक अनुश्रुति के अनुसार मृत्यु के बाद बुद्ध के शरीर के अवशेषों को आठ भागों में बांटकर उन पर आठ स्तूपों का निर्माण कराया गया.

(24) बुद्ध के जन्म और मृत्यु की तिथि को चीनी पंरपरा के कैंटोन अभिलेख के आधार पर निश्चित किया गया है.

(25) बौद्ध धर्म के बारे में हमें विशद ज्ञान पालि त्रिपिटक से प्राप्त होता है.

(26) बौद्ध धर्म अनीश्वरवादी है और इसमें आत्मा की परिकल्पना भी नहीं है.

(27) बौद्ध धर्म में पुनर्जन्म की मान्यता है.

(28) तृष्णा को क्षीण हो जाने की अवस्था को ही बुद्ध ने निर्वाण कहा है.

(29) बुद्ध के अनुयायी दो भागों मे विभाजित थे: 
(i)
 भिक्षुक- बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए जिन लोगों ने संयास लिया उन्हें भिक्षुक कहा जाता है. 
(ii) उपासक- गृहस्थ जीवन व्यतीत करते हुए बौद्ध धर्म अपनाने वालों को उपासक कहते हैं. इनकी न्यूनत्तम आयु 15 साल है.



(30) बौद्धसंघ में प्रविष्‍ट होने को उपसंपदा कहा जाता है.



(31) प्रविष्ठ बौद्ध धर्म के त्रिरत्न हैं- 
(i) बुद्ध 
(ii) धम्म 
(iii) संघ

(32) चतुर्थ बौद्ध संगीति के बाद बौद्ध धर्म दो भागों में विभाजित हो गया: 
(i) हीनयान 
(ii) महायान

(33) धार्मिक जुलूस सबसे पहले बौद्ध धर्म में ही निकाला गया था.

(34) बौद्ध धर्म का सबसे पवित्र त्यौहार वैशाख पूर्णिमा है जिसे बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है.

(35) बुद्ध ने सांसारिक दुखों के संबंध में चार आर्य सत्यों का उपदेश दिया है. ये हैं 
(i) दुख 
(ii) दुख समुदाय 
(iii) दुख निरोध 
(iv) दुख निरोधगामिनी प्रतिपदा

(36) सांसारिक दुखों से मुक्ति के लिए बुद्ध ने अष्टांगिक मार्ग की बात कही. ये साधन हैं. 
(i) सम्यक दृष्टि
(ii) सम्यक संकल्प
(iii) सम्यक वाणी
(iv) सम्यक कर्मांत
(v) सम्यक आजीव
(vi) सम्यक व्यायाम
(vii) सम्यक स्मृति
(viii) सम्यक समाधि

(37) बुद्ध के अनुसार अष्टांगिक मार्गों के पालन करने के उपरांत मनुष्य की भव तृष्णा नष्ट हो जाती है और उसे निर्वाण प्राप्त होता है.

(38) बुद्ध ने निर्वाण प्राप्ति के लिए 10 चीजों पर जोर दिया है: 
(i) अहिंसा 
(ii) सत्य
(iii) चोरी न करना
(iv) किसी भी प्रकार की संपत्ति न रखना
(v) शराब का सेवन न करना 
(vi) असमय भोजन करना 
(vii) सुखद बिस्तर पर न सोना
(viii) धन संचय न करना 
(ix) महिलाओं से दूर रहना 
(X) नृत्य गान आदि से दूर रहना.

(39) बुद्ध ने मध्यम मार्ग का उपदेश दिया.

(40) अनीश्वरवाद के संबंध में बौद्धधर्म और जैन धर्म में समानता है.

(41) जातक कथाएं प्रदर्शित करती हैं कि बोधिसत्व का अवतार मनुष्य रूप में भी हो सकता है और पशुओं के रूप में भी.

(42) बोधिसत्व के रूप में पुनर्जन्मों की दीर्घ श्रृंखला के अंतर्गत बुद्ध ने शाक् मुनि के रूप में अपना अंतिम जन्म प्राप्त किया.

(43) सर्वाधिक बुद्ध की मूर्तियों का निर्माण गंधार शैली के अंतर्गत किया गया था. लेकिन बुद्ध की प्रथम मूर्ति मथुरा कला के अंतर्गत बनी थी.



निम्नलिखित में से कौन-कौन से राजाओ ने शताब्दी ई.पू. तथा 600 ईस्वी में बोधी वृक्ष को कटवा दिया था?
A. पुष्यमित्र शुंगा और राजा शशांक
B. अशोक और शिशुपाल
C. बिम्बिसार और बिन्दुसार
D. जरासंद और अजातशत्रु
Ans: A
निम्नलिखित में से कौन बुद्ध के अनुयायी नहीं थे?
A. सरिपुत्ता और मोग्गाल्लान्ना
B. अनंदा, कस्सापा एंड उपाली
C. सुद्दोधन एंड राहुल
D. उपरोक्त सभी
Ans:  C
"बुद्ध" का शाब्दिक अर्थ क्या है?
A. जागृत
B. प्रबुद्धता
C. संन्यासी
D. A & B दोनों

गौतम बुद्ध को बोधि वृक्ष के नीचे ----- की उम्र में ज्ञान प्राप्त हुआ था।
A. 25
B. 26
C. 35
D. 40
Ans: C
निम्नलिखित में से किसने अशोक के संरक्षण में पटलिपुत्र में आयोजित तीसरी बौद्ध परिषद की अध्यक्षता की थी?
A. महकसपा
B. मोग्गालिपुत्ता टिस्सा
C. वसुमित्र
D. ऋषब देव
निम्नलिखित में से किसने प्रथम बौद्ध परिषद की अध्यक्षता की थी?
A. महकसपा
B. मोग्गालिपुत्ता टिस्सा
C. वसुमित्र
D. ऋषब देव
Ans: A
प्रथम बौद्ध परिषद कहाँ आयोजित हुई थी?
A. कश्मीर
B. गया
C. पाटलिपुत्र
D. राजगीर
Ans: D
त्रिय परिवार
निम्नलिखित में से कौन आर्य सत्य बुद्धने नहीं बोला था?
A. दुनिया पीड़ा से भरा है
B. इच्छा दुःख का कारण है
C. इच्छा से हम मोक्ष की प्राप्ति कर सकते हैं
D. दुख दूर हो जाएगा
Ans: C
 गौतम बुद्ध का जन्म किस क्षत्रिय परिवार में 563 ईसा पूर्व में हुआ था?
A. शाका क्षत्रिय परिवार
B. कुरु क्षत्रिय परिवार
C. यदुवंसी क्षत्रिय परिवार
D. चंद्रवंसी क्षत्रिय परिवार
Ans: A

प्रश्न1: बौद्ध धर्म के संस्थापक कौन थे ?
उत्तर : गौतम बुद्ध ।
प्रश्न 2 : गौतम बुद्ध का जन्म कब हुआ था ?
उत्तर :  563 ई.पू.।
प्रश्न 3 :   गौतम बुद्ध का जन्म स्थान कहाँ था ?
उत्तर  :  कपिलवस्तु का लुम्बिनी नामक स्थान।
प्रश्न 4 :    किसे Light of Asia के नाम से जाना जाता है ?
उत्तर  :    महात्मा बुद्ध को।
प्रश्न 5  :  गौतम बुद्ध के पिता का क्या नाम था ?
उत्तर  :  शुद्धोधन था।
प्रश्न 6 :   महात्मा बुद्ध के बचपन का नाम क्या था ?
उत्तर  :   सिद्धार्थ था।
प्रश्न 7 :   महात्मा बुद्ध की माता का नाम क्या था ?
उत्तर :  मायादेवी।
प्रश्न 8 :   महात्मा बुद्ध की शौतेली माता काल नाम क्या था ?
उत्तर  :  प्रजापति गौतमी।
प्रश्न  9:  बुद्ध के बेटे का नाम क्या था ?
उत्तर 10 :  राहुल ।
प्रश्न  11 :    बुद्ध ने कितने वर्ष की अवस्था में गृह त्याग किया था ?
उत्तर  :   29 वर्ष की आयु में।
प्रश्न  12 :  महात्मा बुद्ध के गृह त्याग की घटना क्या कहलाती है ?
उत्तर :   महाभिनिष्क्रमण। 
प्रश्न 13:   महात्मा बुद्ध ने अपना प्रथम गुरु किसे बनाया ?
उत्तर  :  आलारकलाम को।
प्रश्न 14 :  बुद्ध के दूसरे गुरु का क्या नाम था ?
उत्तर  :   रुद्रक।
प्रश्न 15 :  पाँच ब्राह्मणों को बुद्ध ने अपना शिष्य कहाँ बनाया था ?
उत्तर :  उरुवेला में।
प्रश्न 16: बुद्ध के पांच शिष्यों के नाम क्या थे ?
उत्तर :  कौण्डिन्य, वप्पा, भादिया, अस्सागी, महानामा।
प्रश्न 17 :   35 वर्ष की आयु में 6 वर्ष तक बिना भोजन किय बोधगया में निरंजना (पुनपुन) नदी के तट पर किस वृक्ष के नीचे बुद्ध ने कठिन तपस्या कर ज्ञान की प्राप्ति की थी ?
उत्तर : पीपल ।
प्रश्न 18: ज्ञान प्राप्ति के बाद सिद्धार्थ को क्या कहा गया ?
उत्तर : गौतम बुद्ध तथा तथागत।
प्रश्न 19: गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति किस रात्री को हुई थी ?
उत्तर :  वैशाख पूर्णिमा की रात्री को।
प्रश्न 20 : सिद्धार्थ का गौत्र क्या था ?
उत्तर  : गौतम।
प्रश्न 21 : बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश कहाँ दिया था ?
उत्तर : सारनाथ में।
प्रश्न  22 : बुद्ध के प्रथम उपदेश देने की घटना को क्या गया ?
उत्तर : धर्मचक्रप्रवर्तन ।
प्रश्न  23 : बौद्ध धर्म के त्रिरत्न कौन से हैं ?
उत्तर  :  बुद्ध, धम्म, संघ।
प्रश्न  24 :  बुद्धकालीन प्रसिद्ध नगर कितने तथा कौन – कौन से थे ?
उत्तर  :   6 नगर थे। साकेत, कौशांबी, वाराणसी, चंपा, राजगृह, श्रावस्ती।
प्रश्न  25 :  बौद्ध साहित्य में प्रयुक्त संथागार शब्द का तात्पर्य क्या था ?
उत्तर   :  राज्य संचालन के लिये गठित परिषद।
प्रश्न  26 :   आजीवक संप्रदाय की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर  :  मक्खलिगोशाल ने।
प्रश्न 27 :  महात्मा बुद्ध की जन्म स्थली लुम्बिनी वन किस महाजनपद के अंतर्गत आती थी ?
उत्तर  :  कोशल महाजनपद।
प्रश्न  28 :  बुद्ध का परिनिर्वाण स्थल कुशीनगर किस महाजनपद के अंदर आता था ?
उत्तर  : मल्ल गणराज्य । 
प्रश्न  29 :  बुद्धकाल में वाराणसी क्यों प्रसिद्ध था ?
उत्तर  :  हाथी दाँत के लिए।
प्रश्न 30  :   बुद्धकाल में पत्थर का काम करने वाले क्या कहलाते थे ?
उत्तर  :  कोहक। 
प्रश्न 31  :   महात्मा बुद्ध द्वारा दिया गया अंतिम उपदेश क्या था ?    
उत्तर  :  सभी वस्तुएँ क्षरणशील होती हैं अतः मनुष्य को अपना पथ-प्रदर्शक स्वयं होना चाहिए।
प्रश्न 32  :   जिस स्थान पर बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई वह स्थान क्या कहलाया ?
उत्तर  :  बोधगया।
प्रश्न 33  :  बुद्ध के प्रथम दो अनुयायी कौन थे ?
उत्तर  :  काल्लिक तथा तपासु।
प्रश्न 34 :   भारत से बाहर बौद्ध धर्म को फैलाने वाले सम्राट कौन थे ?
उत्तर  :  सम्राट अशोक ।
प्रश्न 35  :   बौद्ध धर्म को अपनाने वाली प्रथम महिला कौन थी ?
उत्तर  :   बुद्ध की माँ प्रजापति गौतमी।
प्रश्न 36 :  महात्मा बुद्ध ने अपने उपदेश किस भाषा में दिये ?
उत्तर  :  पालि भाषा।
प्रश्न 37  :  महात्मा बुद्ध ने तृष्णा की घटना को क्या कहा ?
उत्तर  :  निर्वाण।
प्रश्न  38  :  बुद्ध की प्रथम मूर्ति कहाँ बनी हुई है ?
उत्तर  :   मथुरा में।
प्रश्न 39  :  सबसे अधिक संख्या में बुद्ध की मूर्तियों का निर्माण किस शैली में किया गया था ?
उत्तर  :  गांधार शैली।
प्रश्न 40 : वैशाख पूर्णिमा किस नाम से विख्यात है ?
उत्तर  :  बुद्ध पूर्णिमा।
प्रश्न 41 :  महात्मा बुद्ध ने किसकी प्रमाणिकता को नकार दिया था ?
उत्तर  : वेदों को।
प्रश्न 42 :  अशोक को बौद्ध धर्म में किसने दीक्षित किया ?
उत्तर  : मोगलीपुत्त तिस्स ने।
प्रश्न 43 :  कुल कितनी बौद्ध संगीतियों का आयोजन किया गया ?
उत्तर :  4 बौद्ध संगीतियां हुई।
प्रश्न  44: प्रथम बौद्ध संगीति कहाँ, कब, किसकि अध्यक्षता में हुई ?
उत्तर :  राजगृह की सप्तपर्णी गुफा में, 483 ई.पू.में, महाकस्सप की अध्यक्षता में हुई।
प्रश्न  45 : प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन किसके शासनकाल में हुआ ?
उत्तर : अजातशत्रु (हर्यंक वंश) के शासनकाल में।
प्रश्न 46 :  प्रथम बौद्ध संगीति का उद्देश्य क्या था ?
उत्तर : बुद्ध के उपदेशों को दो पुटकों – विनय पिटक तथा सुत्तपिटक में संकलित करना।
प्रश्न 47 :  द्वितीय बौद्ध संगीति कहाँ, कब तथा किसकी अध्यक्षता में हुई ?
उत्तर  : वैशाली में, 383 ई.पू.में, सर्वकामनी की अध्यक्षता में हुई।
प्रश्न  48 : द्वितीय बौद्ध संगीति किसके शासनकाल में हुई ?
उत्तर :  कालाशोक (शिशुनाग वंश) के शासनकाल में ।
प्रश्न  49 : द्वितीय बौद्ध संगीति का उद्देश्य क्या था ?
उत्तर  : अनुशासन को लेकर मतभेद के समाधान के लिये बौद्ध धर्म –  स्थापित एवं महासांघिक दो भागों में बांटा गया।
प्रश्न  50 : तृतीय बौद्ध संगीति कहाँ, कब तथा किसकी अध्यक्षता में हुई ?
उत्तर  : पाटलिपुत्र में, 251 ई.पू.में, मोग्गलिपुत्त तिस्स की अध्यक्षता में।
प्रश्न 51 :  तृतीय बौद्ध संगीति का आयोजन किसके शासनकाल में हुआ ?
उत्तर :  सम्राट अशोक (मौर्य वंश) के शासनकाल में।
प्रश्न 52 : तृतीय बौद्ध संगीति का उद्देश्य क्या था ?
उत्तर :  संघ में भेद के विरुद्ध कठोर नियमों का प्रतिपादन करके बौद्ध धर्म को स्थायित्व प्रदान करने का प्रयत्न किया गया। धर्म ग्रंथों का अंतिम रूप से संपादन तथा तीसरा पिटक अभिधम्म पिटक जोङा गया।
प्रश्न  53 : चतुर्थ बौद्ध संगीति का आयोजन कहाँ, कब, किसकी अध्यक्षता में किया गया ?
उत्तर :  कश्मीर के कुंडलवन में, प्रथम शता. ई.में, वसुमित्र की अध्यक्षता में ।
प्रश्न  54 : चतुर्थ बौद्ध संगीति के उपाध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर :  अश्वघोष।
प्रश्न  55 : चतुर्थ बौद्ध संगीति किसके शासनकाल में हुई ?
उत्तर  : कनिष्क (कुषाण वंश) के शासनकाल में।
प्रश्न  56 : चतुर्थ बौद्ध संगीति के आयोजन का उद्देश्य क्या था ?
उत्तर :  बौद्ध धर्म का दो समप्रदायों में विभक्त होना – हीनयान तथा महायान।

Comments