quiz related to holi festival



होली का त्यौहार सर्दियों का अंत और वसंत की शुरुआत का प्रतीक है. यह बुराई पर अच्छाई की जीत का स्मरण कराता है. यह न केवल भारत में बल्कि पूरे उत्साह के साथ दुनिया के कई स्थानों में मनाया जाता है. इसे 'रंग पंचमी' के नाम से भी जाना जाता है. रंग पंचमी के एक दिन पहले लोग 'होलिका दहन' की पूजा करते हैं. इस खूबसूरत त्यौहार पर लोग एक दूसरे पर पानी के गुब्बारे फेंकते हैं, रंग लगाते हैं और कहते हैं, "बुरा ना मानो होली है!" तो, आइये इस होली के त्यौहार पर एक इंटरैक्टिव क्विज खेलते हैं.
1. होली को और किस नाम से भी जाना जाता है?
A. रंगों का त्योहार
B. रंग पंचमी
C. बसंतो उत्सव
D. उपरोक्त सभी
Ans. D
2. होली को किस नाम से उड़ीसा में मनाया जाता है?

A. दोलाजाता (Dolajata)
B. दिल्हात्ता (Dhilhatta)
C. धोआजुन (Dhoajun)
D. दोलिजत्ता (Dolijatta)
Ans. A
3. किस हिंदू माह में होली के त्यौहार को मनाया जाता है?

A. माघ
B. बैसाख
C. फाल्गुन
D. पौसा
Ans. C
4. होली से जुड़े कई किंवदंतियां हैं जैसे कि हिरण्यकाश्यप. उन्होंने अपने सभी राज्यों में उनकी पूजा करने पर जोर दिया लेकिन उनके भक्त पुत्र प्रहलाद किस देवता का अनुयायी बने?

A. भगवान विष्णु
B. भगवान शिव
C. भगवान कृष्ण
D. भगवान ब्रह्मा
Ans. A


5. हिरण्यकश्यप की बहन का क्या नाम था?

A. होलिका
B. होली
C. होलिमा
D. हिडिम्बा
Ans. A
6. होली का त्यौहार सर्दियों का अंत और किस मौसम की शुरुआत कराता है?
A. गर्मी
B. वसंत
C. मानसून
D. पतझड़
Ans. B

7. प्रसिद्ध 'लठमार होली' कहां खेली जाती है?

A. बरसाना
B. मथुरा
C. हम्पी
D. जयपुर
Ans. A

8. होलिका दहन दक्षिण भारत में किस नाम से जाना जाता है?

A. फाल्गुन
B. दोलाजाता
C. कामा दनहम
D. डोल जातारा
Ans. C

9. सिखों के त्यौहार का नाम बताएं जिसे होली के एक दिन बाद मनाते हैं और उसमें शारीरिक ताकत और शक्ति का प्रदर्शन करते हैं? 

A. बैसाखी
B. होला मोहल्ला
C. बंदी चोर दिवस
D. माघी
Ans. B

10. त्यौहार होली के पीछे की कहानी किससे संबंधित है?

A. राधा और कृष्ण
B. शिव और पार्वती
C. होलिका और प्रहलाद
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans. C
उपरोक्त प्रश्नोत्तरी से आपको होली के त्यौहार और उसके महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त हुई होगी. भारत के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग नाम के साथ होली का त्यौहार मनाया जाता है. भारत में यह त्यौहार कुछ जगहों पर एक या दो दिन तक ही रहता है परन्तु कुछ अन्य जगहों में यह सोलह दिनों तक मनाया जाता है.


1. होली का त्यौहार हिन्दू पंचांग के अनुसार निम्न में से किस माह में मनाया जाता है?
A. माघ माह में
B. फाल्गुन माह में
C. पौह माह में
D. ज्येष्ठ माह में

उत्तर : (B)

2. होली को निम्न में से किस ऋतु की शुरुआत माना जाता है?
A. ग्रीष्म ऋतु की
B. शीत ऋतु की
C. वसन्त ऋतु की
D. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर : (C)

3. होली का त्यौहार कितने दिनों तक मनाया जाता है?
A. एक दिन
B. दो दिन
C. तीन दिन
D. चार दिन

उत्तर : (B)

4. भारत के किस राज्य में होली को "याओसांग" के नाम से जाना जाता है?
A. मणिपुर
B. असम
C. नागालैंड
D. त्रिपुरा

उत्तर : (A)

5. होली का त्यौहार "फाल्गुन माह" में किस दिन मनाया जाता है?
A. तृतीय को
B. अमावस्या को
C. चौदहवीं को
D. पूर्णिमा को

उत्तर : (D)

6. पश्चिमी कैलेंडर के अनुसार होली का त्यौहार किस माह में मनाया जाता है?
A. जनवरी में
B. फरवरी में
C. मार्च में
D. अप्रैल में

उत्तर : (C)

7. होली के दिन जिस राक्षसी होलिका का दहन किया जाता है वह पौराणिक कथाओं के अनुसार किस असुर की बहन थी?
A. रावण
B. हिरण्यकश्यप
C. वृसभासुर
D. नरकासुर

उत्तर : (B)

8. होली के प्रसिद्ध रंग "गुलाल" को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
A. विहीर
B. अबीर
C. सिहार
D. धरीर

उत्तर : (B)

9. नेपाल में होली मनाने वाली "नेवार जाति" किस धर्म का अनुसरण करती है?
A. जैन धर्म
B. हिन्दू धर्म
C. बौद्ध धर्म
D. सिख धर्म

उत्तर : (C)

10. निम्न में से कौन सा वृक्ष होली के रंग बनाने में सहायक है?
A. गुलमोहर
B. पलाश
C. पंगारा
D. उपरोक्त सभी

उत्तर : (D)




Comments